Home » न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रविचंद्रन अश्विन के आंकड़े?

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रविचंद्रन अश्विन के आंकड़े?

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है।पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला पुणे और आखिरी मैच मुंबई में होगा।भारतीय सरजमीं पर ये सीरीज हो रही है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा। रविचंद्रन अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने पहला टेस्ट साल 2012 में खेला था। अब तक उन्होंने 9 टेस्ट खेले हैं। इसकी 17 पारियों में 15.43 की औसत से 66 विकेट लेने में सफल रहे हैं।उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 का रहा है।अश्विन ने दोनों पारियों को मिलाकर 3 बार 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वह दोनों देशों के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
भारतीय सरजमीं पर अश्विन के आंकड़े कमाल हैं। उन्होंने यहां पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। 62 मैच की 121 पारियों में अश्विन ने 21.10 की औसत से 374 विकेट लिए हैं।उन्होंने 29 बार भारतीय सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लिए हैं। 6 बार इस खिलाड़ी ने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट भी झटके हैं।अश्विन का भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 का रहा है। एशिया में इस खिलाड़ी ने 71 टेस्ट में 424 विकेट झटके हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन ने 9 टेस्ट में भले ही 243 रन बनाए हों, लेकिन इन दिनों उनका बल्ला जमकर बोल रहा है।इस साल उन्होंने 7 टेस्ट खेले हैं और 230 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक भी निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है।अश्विन 102 टेस्ट में 26.74 की औसत से 3,423 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से 6 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है।
अश्विन ने पहला टेस्ट साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 102 मुकाबले खेले हैं। इसकी 193 पारियों में 23.65 की औसत से 527 विकेट झटके हैं।उन्होंने 25 बार 4 विकेट हॉल और 37 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 का रहा है।अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह सीरीज में नाथन लियोन (530 विकेट) से आगे निकल सकते हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More