मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक भारी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.34 बजे सेंसेक्स 840.82 अंक या 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,771.61 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 254.15 अंक या 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,290.90 पर कारोबार कर रहा था। आज की गिरावट में निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूब गए हैं।

निफ्टी बैंक 439.75 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,304.05 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 994.75 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,142 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 320.25 अंक या 2.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,836.35 पर था।