Home » धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, कहा खरीदी की व्यवस्था पुख्ता,

धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, कहा खरीदी की व्यवस्था पुख्ता,

by admin

-निर्धारित समय तक पूरी हो जाएगी धान खरीदी
– निपानी स्थित धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, कहा बारदानों की दिक्कत नहीं होगी

दुर्ग/ कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे धान खरीदी की स्थिति देखने पाटन ब्लाक के निपानी पहुंचे। वहाँ इन्होंने धान बेचने आये किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों का धान देखा। समिति प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि धान की गुणवत्ता की विशेष रूप से मानिटरिंग करें। उन्होंने साफ किया गया धान ही लेने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी की व्यवस्था पुख्ता है। समय पर धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि जल्द ही बारदाने उपलब्ध हो जाएंगे। इस संबंध में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी केंद्रों में सुविधाओं के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को कहा कि अपनी समिति की क्षमता को देखते हुए खरीदी की पुख्ता रणनीति तैयार कर लें ताकि किसानों को धान खरीदी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के संबंध में शासन द्वारा दिये गए सभी निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई करें। इस संबंध में सभी रजिस्टर अद्यतन रखें। कलेक्टर ने इस अवसर पर अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रों की नियमित मानिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर त्वरित सूचना उपलब्ध कराएं। किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखें। कलेक्टर ने इस मौके पर धान खरीदी से संबंधित रजिस्टर आदि का अवलोकन भी किया। जारी किये जा रहे टोकन आदि की जानकारी भी ली। साथ ही इस केंद्र से अब तक हुई धान खरीदी की जानकारी भी ली। उन्होंने एसडीएम विनय पोयाम से कहा कि धान खरीदी केंद्रों के नियमित मानिटरिंग से जो फीडबैक मिलते हैं उनके अनुरूप किसानों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों के साथ बैठक लेकर आगामी दिनों में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था के संबंध में रणनीति तैयार कर लें ताकि सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी तय समय में पूरी हो सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एस आलोक उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More