Home » किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन: वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर रोके कार्यकर्ता, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत 20 नेता गिरफ्तार

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन: वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर रोके कार्यकर्ता, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत 20 नेता गिरफ्तार

by admin

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन:

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर ही रोक लिया।

कृषि कानूनाें के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस आज भोपाल में राजभवन का घेराव कर रही है। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक में एकत्रित हुए। इसके बाद यहां से रैली राजभवन के लिए रवाना हुई। इससे पहले ही पुलिस ने रैली को रोशनपुर के पास ही रोक लिया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने वाॅटर कैनन से पानी की बौछार कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए रोशनपुरा और रंगमहल चौराहे पर आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने भीड़ को अलग करने के लिए लाठियां भी भांजी। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत 20 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व CM कमलनाथ गाड़ी पर सवार होकर पहुंचे।

बताया जाता है, प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश एवं जिलों से आये कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। रैली रवाना होने से पहले कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और खेती- किसानी इन तीन बिलों के माध्यम से उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी समेत कई विधायक शामिल हुए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More