Home » टाटा ग्रुप बना एयर इंडिया का नया मालिक, सबसे ज्यादा कीमत लगाकर जीती बोली

टाटा ग्रुप बना एयर इंडिया का नया मालिक, सबसे ज्यादा कीमत लगाकर जीती बोली

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। एयर इंडिया को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एयर इंडिया एकबार फिर टाटा ग्रुप के पास आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया की बोली टाटा संस ने जीत ली है। मंत्रियों के एक ग्रुप ने टाटा ग्रुप के टेक ओवर प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। आने वाले दिनों में जल्दी ही सरकार यह ऐलान कर सकती है। एअर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी। यह दूसरा मौका है जब सरकार एअर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है। इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी लेकिन उसे कोई रिस्पांस नहीं मिला था।

एयर इंडिया के लिए सरकार ने फाइनेंशियल बिड्स मंगवाई थीं। सरकार इसी वित्त वर्ष में इस सरकारी एयरलाइंस का प्राइवेटाइजेशन करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। ये सरकार के विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा भी है।
बता दें कि एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में टाटा ग्रुप ने ही की थी। टाटा समूह के जे। आर। डी। टाटा ने इसकी शुरुआत की थी, वे खुद भी एक बेहद कुशल पायलट थे।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भारत से सामान्य हवाई सेवा की शुरुआत हुई और तब इसका नाम एअर इंडिया रखकर इसे एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बना दिया गया। वर्ष 1947 में देश की आज़ादी के बाद एक राष्ट्रीय एयरलाइंस की जरूरत महसूस हुई और भारत सरकार ने एअर इंडिया में 49त्न हिस्सेदारी अधिग्रहण कर ली। इसके बाद 1953 में भारत सरकार ने एयर कॉरपोरेशन एक्ट पास किया और टाटा ग्रुप से इस कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली। इस तरह एअर इंडिया पूरी तरह से एक सरकारी कंपनी बन गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More