कवर्धा में आज प्रतिकात्मक रूप से 110 महिलाओं को चेक

महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधवा असहाय महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं है। हम सब अच्छे से दीपावली का त्यौहार मना सकते है।

 वितरण किया कबीरधाम जिले की महिलाओं ने सहयोग के लिए श्री अकबर का जताया आभार महिलाओं ने कहा इस बार अच्छे से मनाएंगे दीवाली

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री अकबर कोविड संक्रमण के दौर से कबीरधााम जिले के जरूरतमंद लोेगों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहंुचा रहे है। कोविड संक्रमण काल में उन्होने लगभग 50 लाख रूपए से अधिक का सहयोग भी दे चुके हैं। श्री अकबर ने आज चेक वितरण करते हुए कहा कि शेष महिलाओं को पांच-पांच हजार रूपए का चेक दिए जाएंगे। पूरे प्रदेश में कवर्धा एक ऐसा विधानसभा है, जहां मंत्री श्री अकबर द्वारा स्वेच्छा अनुदान मद से विधवा महिलाओं के लिए सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहंुचाई जा रही है।
वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने संक्षिप्त उद्वबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं, गांव-गरीब, किसानों, युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से लेकर अंतिम व्यक्ति को हर संभव मदद पहंुचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री जमील खान, सभापति श्री नरेन्द्र देवांगन और कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।