नई दिल्ली । अयोध्या की रामलीला, रामायण पर आधारित फिल्में और दूरदर्शन पर अन्य नवरात्रि विशेष कार्यक्रम बड़े पैमाने पर हिट हुए, क्योंकि डीडी नेशनल पर इन विशेष कार्यक्रमों को देखने वाले दर्शकों की संख्या 421त्न बढ़ गई। देश भर के विभिन्न स्थानों से दशहरा महोत्सव और आरती की दैनिक लाइव कवरेज, रामलीला, रामायण फिल्मों और राम चरित्रमानस जैसे विशेष धार्मिक कार्यक्रमों ने दूरदर्शन के दर्शकों को असाधारण ऊंचाई तक पहुंचा दिया।
दूरदर्शन पर इस वर्ष के नवरात्रि समारोह कितने लोकप्रिय रहे, इस पर एक नजऱ डालते हैं ! नवरात्रि के दौरान विशेष कार्यक्रमों की बदौलत दूरदर्शन की पहुंच पिछले हफ्तों की तुलना में लगातार काफी अधिक बनी रही। कुछ दिनों की पहुंच 139त्न तक थी। इस दौरान दूरदर्शन देखने के लिए दर्शकों ने काफी अधिक समय दिया। 10 पवित्र दिनों की इस अवधि के लिए डीडी नेशनल पर नवरात्रि समारोहों को समर्पित कुल 67 घंटे का विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया, जिसका दैनिक औसत 6.7 घंटे था।

दूरदर्शन के साथ नवरात्रि के उत्सव का एक और महत्वपूर्ण पहलू था- समावेशी कवरेज। दूरदर्शन नवरात्रि कवरेज देश भर से कर रहा था। इसमें विजयवाड़ा में कनक दुर्गा देवी की कुमकुम पूजा और अलंकारम से लेकर तिरुपति में वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सव से लेकर झंडेवालान और दिल्ली के छतरपुर मंदिर की आरती से लेकर कोलकाता में महालया तक शामिल था।