Home » बड़ी खबर : जामुल पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ… कौन होगा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष… 2 बजे तक साफ हो जायेगी तस्वीर… देखे…

बड़ी खबर : जामुल पालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ… कौन होगा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष… 2 बजे तक साफ हो जायेगी तस्वीर… देखे…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिका परिषद जामुल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण के साथ ही चुनाव प्रकिया शुरू हो गई। सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इसके साथ ही यहां चुनाव प्रकिया शुरू हो गई। कुछ देर बाद यहां नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी उसके बाद मतदान होगा। दोपहर 2 बजे तक जामुल पालिका की तस्वीर साफ हो जाएगी।

इधर जामुल पालिका की तस्वीर देखें तो यहां भाजपा के 10 पार्षद जीते हैं वहीं कांग्रेस के पास निर्दलीय 4 व 1 जनता कांग्रेस का पार्षद है। बताया जा रहा है कि यहां भाजपा के लिए राह आसान है लेकिन उनके ही बागी निर्दलीय भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। दुर्ग जिले के तीनों नगर निगम में अपने महापौर व सभापति बनाने वाली कांग्रेस पार्टी जामुन में भी अपनी सरकार बनाने की जुगत में जुटी हुई है। भाजपा यहां एक सीट से बहुमत जुटाने में पिछड़ गई है। वहीं बागी होकर चुनाव लड़ रहे अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का निष्कासन उन पर भारी पड़ता दिख रहा है।

भाजपा से रेखराम व कविता बिस्वाल की दोवेदारी
जामुल पालिका में अध्यक्ष के दावेदारों में पूर्व अध्यक्ष व वार्ड 3 से चुनाव जीते रेखराम बंछोर का नाम सबसे आगे है। वहीं वार्ड 13 से चुनाव जीतने वाली महिला नेत्री कविता बिस्वाल इस बार रेखराम के लिए चुनौती खड़ी कर रही है। भाजपा इन दोनों में से किसी एक को अध्यक्ष प्रत्याशी बना सकती है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More