Home » मुंबई इंडियंस की जीत पर झूम उठी बैंगलोर, विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल का रिएक्शन वायरल

मुंबई इंडियंस की जीत पर झूम उठी बैंगलोर, विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल का रिएक्शन वायरल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 जीते। आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मिली जीत रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए राहत भरी रही होगी, लेकिन इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को जश्न मनाने पर मजबूर कर दिया। जी हां, मुंबई इंडियंस की जीत का फायदा आरसीबी को हुआ और उसने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के लिए चलीफाई कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 विकेट से हराने के बाद आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई, जबकि दिल्ली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुंबई की इस जीत के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का रिएक्शन वायरल हो रहा है। इसके अलावा पूरी टीम को मुंबई की जीत और अपने प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।

आरसीबी ने ट्विटर पर शेयर की एक तस्वीर में दिखाया है कि मुंबई की जीत के बाद फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल पूरी मस्ती में नजर आए। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को थैंक यू भी लिखा है, जबकि टिम डेविड का फोटो आरसीबी की जर्सी में फ्रेंचाइजी ने डाला है, जिन्होंने 11 गेंदों में 34 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पटलने का काम किया। इस तरह ये जीत मुंबई से ज्यादा आरसीबी के लिए मायने रखती है।
०००००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More