Home » मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने बीती रात दिल्ली कैपिटल्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में मात तो दी, मगर लीग स्टेज के खत्म होते-होते टीम खुद को 10वें पायदान से ऊपर नहीं ले जा पाई। 5 बार की चैंपियन मुंबई का आईपीएल 2022 का आगाज बेहद खराब रहा था, टीम को शुरुआती 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने खेले 14 में से 4 ही मुकाबले जीते। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के आंकड़े भी मुंबई के मिलते-झुलते हैं मगर सीएसके का नेट रन रेट एमआई से बेहतर है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई ने लीग स्टेज का अंत प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहते हुए किया है।

दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज है ये अनचाहा रिकॉर्ड
आईपीएल 2008 से लेकर आईपीएल 2022 तक की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे अधिक चार बार प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहते हुए सीजन खत्म किया है। दिल्ली 2011, 2013,2014 और 2018 में प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। वहीं इस सूची में दूसरे पायदान पर पंजाब की टीम है जिन्होंने यह कारनामा तीन बार किया है। पंजाब 2010, 2015 और 2016 में प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।

चेन्नई सुपर किंग्स इस सूची से है बाहर
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक लीग स्टेज का अंत प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहते हुए नहीं किया है। पिछले तीन में से दो सीजन सीएसके के लिए काफी निराशाजनक रहे हैं, मगर फिर भी टीम लास्ट नहीं आई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More