Home » राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 192.28 करोड़ से अधिक लगे टीके

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 192.28 करोड़ से अधिक लगे टीके

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 192.28 करोड़ (1,92,28,66,524) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,42,06,537 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.28 करोड़ (3,28,56,669) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

भारत में सक्रिय मामले आज 14,955 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,202 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,97,003 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,226 नए मामले सामने आएं। 24 घंटों में कुल 4,42,681 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 84.67 करोड़ से अधिक (84,67,97,414) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.50 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.50 प्रतिशत है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More