Home » यूको बैंक ने 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की

यूको बैंक ने 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । बैंक ने जून 2021 को समाप्त तिमाही में रु.101.81 करोड़ के निवल लाभ में 21.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए जून 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान रु.123.61 करोड़ का निवल लाभ कमाया है। बैंक का परिचालन लाभ जून 2021 को समाप्त तिमाही के रु. 1173.41 करोड़ (एमटीएम हानि रु.1286.29 करोड़ को छोडकऱ परिचालन लाभ) की तुलना में जून 2022 की तिमाही में रु.439.94 करोड़ (एमटीएम हानि रु.1093.43 करोड़ को छोडकऱ परिचालन लाभ) रहा।

बैंक की निवल ब्याज आय जून 2021 को समाप्त तिमाही के रु. 1460.24 करोड़ में 12.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए जून 2022 को समाप्त तिमाही में बढकऱ रु. 1649.54 करोड़ हो गई है। बैंक की अन्य आय जून 2021 को समाप्त तिमाही के रु.856.64 करोड़ (एमटीएम हानि रु.969.52 करोड़ को छोडकऱ अन्य आय) की तुलना में जून 2022 को समाप्त तिमाही को रु.-54.47 करोड़ (एमटीएम हानि रु. 599.02 करोड़ को छोडकऱ अन्य आय) है। बैंक का कुल कारोबार 30.06.2021 के रु. 332946.17 करोड़ में 7.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर दिनांक 30.06.2022 को बढकऱ रु. 356677.47 करोड़ हो गया है।

बैंक की कुल जमाराशि 30.06.2021 के रु.212096.82 करोड़ में 6.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए दिनांक 30.06.2022 को बढकऱ रु.225327.74 करोड़ हो गई है। बैंक का कासा (घरेलू) 30.06.2022 को 39.25 प्रतिशत है। बैंक की बचत जमाराशि 30.06.2021 के रु. 71377.97 करोड़ में 8.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए दिनांक 30.06.2022 को बढकऱ रु. 77498.06 करोड़ हो गई है। बैंक का कुल अग्रिम 30.06.2021 के रु. 120849.35 करोड़ की तुलना में 8.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 30.06.2022 को रु. 131349.73 करोड़ है। बैंक का सकल एनपीए 30.06.2021 के रु. 11321.76 करोड़ (9.37 प्रतिशत) और 31.03.2022 के रु.10237.43 करोड़ (7.89 प्रतिशत) से घटकर 30.06.2022 को रु.9739.65 करोड़ (7.42 प्रतिशत) हो गया है।

बैंक का निवल एनपीए 30.06.2021 के रु. 4387.25 करोड़ (3.85 प्रतिशत) और 31.03.2022 के रु. 3315.78 करोड़ (2.70 प्रतिशत) से घटकर 30.06.2022 को रु. 3103.82 करोड़ (2.49 प्रतिशत) हो गया है। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात 30.06.2021 को 88.53 प्रतिशत और 31.03.2022 को 91.44 प्रतिशत से बढकऱ 30.06.2022 को 91.96 प्रतिशत हो गया है। 30.06.2022 को बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.13 प्रतिशत और सीईटी -ढ्ढ अनुपात 11.29 प्रतिशत है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More