Home » तारक मेहता में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल?

तारक मेहता में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल?

by Bhupendra Sahu

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाकर अभिनेत्री दिशा वकानी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। लंबे समय से वह शो से नदारद हैं। उनकी कमी आज भी दर्शकों को खलती है। ऐसी चर्चा है कि मेकर्स ने दयाबेन के कैरेक्टर को वापस लाने का फैसला कर लिया है। अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि टीवी अभिनेत्री काजल पिसल तारक मेहता में दयाबेन का रोल करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए अभिनेत्री काजल को अप्रोच किया है। सूत्र ने बताया कि उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। एक सूत्र ने कहा, अगर काजल शो के लिए फाइनल हो जाती हैं, तो उन्हें अगले महीने से अस्थायी तौर पर शूटिंग शुरू करनी होगी। हालांकि, ना प्रोडक्शन हाउस की तरफ से और ना ही अभिनेत्री की तरफ से इस संबंध में कोई पुष्टि की गई है।

हाल में दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम की चर्चा चली है। कुछ समय पहले बताया गया था कि अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा शो में दयाबेन की जगह ले सकती हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए लुक टेस्ट भी दिया था। राखी विजान का नाम भी उस समय सुर्खियों में आया था, जब उनके दयाबेन बनने की खबरें फैली थीं। अब दर्शकों को उम्मीद है कि जल्द इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा होगी।
अभिनेत्री दिशा ने 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था और तभी से वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। हाल में वह दूसरी बार मां बनी हैं, इसलिए उनकी वापसी की गुंजाइश खत्म हो जाती है।

काजल पिसल टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। उन्हें आखिरी बार शो सिर्फ तुम में अभिनय करते हुए देखा गया था। बड़े अच्छे लगते हैं जैसे लोकप्रिय सीरियल में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। नागिन 5 और साथ निभाना साथिया जैसे शोज का वह हिस्सा रह चुकी हैं। वाकई एक नए चेहरे को लोकप्रिय दयाबेन की भूमिका में देखना दिलचस्प अनुभव होगा।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है। यह शो एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More