कांकेर. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटिंग से एक सप्ताह पहले भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह झारखंड पुलिस ने कांकेर के चारामा में दबिश दी। डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में टीम भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस के चारामा पहुंचते ही इस मामले में एक अन्य आरोपी नरेश सोनी घर से फरार हो गया है। जिसके घर में तालाशी के बाद झारखंड पुलिस भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मामंद के घर की ओर रवाना हो गई है। भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस ने नाबालिग से रेप का आरोप लगाया था। पार्टी ने बताया था कि भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के एक थाने में रेप का मामला दर्ज है।
