Home » स्त्री 2 में काम करेंगी श्रद्धा कपूर

स्त्री 2 में काम करेंगी श्रद्धा कपूर

by Bhupendra Sahu

वर्ष 2018 में आई सुपरहिट मूवी स्त्री में श्रद्धा कपूर ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अब एक बार फिर श्रद्धा फैंस का दिल जीतने के लिए आ रही है। अभिनेत्री जल्द ही स्त्री के सीच्ल स्त्री 2 में काम करती हुई दिखाई देने वाली है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दिया है, जो कि ठुमकेश्वरी का बिहाइंड द सीन वीडियो है। वीडियो में श्रद्धा कह रही हैं, अंदाजा लगाओ कौन वापस आ गया। यह तो बस छोटी सी झलक है कि मैं वापस आ रही हूं। स्त्री लौट आई है। सुपर वाइब। सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम बाहुत जल्दी स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

अभिनेत्री का ये वीडियो देख उनके फैंस फिर से उत्साहित हो गए हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे है। खबरों का कहना है कि फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ने एक्टर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने लीड रोल प्ले किया था।

इसके पहले खबरें थी कि वरुण धवन की आगामी हॉरर कॉमेडी मूवी भेडिय़ा का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने की रिलीज के साथ ही लोगों ने श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को लेकर अनुमान भी लगाना शुरू कर दिया है। दरअसल, यह गाना यूं तो वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। लेकिन गाने के आखिर में श्रद्धा कपूर भी कैमियो करती दिखाई दी। इसी के साथ सोशल मीडिया पर श्रद्धा की स्त्री 2 को लेकर अनुमान भी लगाए जाने लगे है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More