Home » भानुप्रतापपुर उपचुनाव : सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतारें, सावित्री मंडावी और अकबर राम कोर्राम ने किया मतदान…

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतारें, सावित्री मंडावी और अकबर राम कोर्राम ने किया मतदान…

by Bhupendra Sahu

कांकेर. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाताओं को खासा रूझान इस चुनाव में देखने मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है। 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। इधर 17 अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोटिंग के लिए में 6 हजार से ज्यादा सुरक्षाबल के जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 8 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाला। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

256 मतदान केंद्र बनाए
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 256 में से 82 मतदान केंद्र संवेदनशील के दायरे में है, जबकि 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील के अंतर्गत आते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। मतदान के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। भानुप्रतापपुर विधानसभा में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More