Home » भारत हर बार वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देता है: राजनाथ सिंह

भारत हर बार वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देता है: राजनाथ सिंह

by Bhupendra Sahu

प्रयागराज । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ के त्रयोदशाह में प्रयागराज पहुंचे। यहां के मीडिया के सवाल पर कहा,चाहे पीओके हो या पाकिस्तान हो वहां की जनता सुखी रहे। हम सदैव यही कामना करेंगे। क्योंकि, भारत दुनिया का इकलौता देश है। जिसने भारत की सीमा में रहने वाले लोगों को ही अपने परिवार का सदस्य नहीं माना है। बल्कि, पूरे विश्व की धरा पर रहने वाले लोगों को परिवार का सदस्य मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम यह संदेश देने वाला भारत है।

चाइना के बार-बार भारत को आंख दिखाने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उसे भारत की ताकत अच्छी तरह मालूम है। मुझे इस संबंध में कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। भारत आज दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्था में पहुंच चुका है। अर्थव्यवस्था के जानकार यह मानने लगे हैं कि 2027 तक भारत दुनिया के टॉप-3 अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व की टॉप अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी को मैं बड़े भाई के रूप में देखता हूं। उनकी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता से पूरा प्रदेश अच्छी तरह से परिचित है। उनके निधन से पूरे देश को अपूर्ण क्षति हुई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More