भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के बंगले पर रेड करने वाली ईडी की टीम देर रात डेढ़ बजे विधायक निवास से बाहर निकली। ईडी के अफसरों के चेहरों पर मायूसी दिखी वहीं ईडी के निकलते ही विधायक देवेन्द्र यादव के चेहरे पर जीत की चमक नजर आई। बाहर निकलते ही सैकड़ों की तादात में विधायक निवास के बाहर जमे समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया। देवेन्द्र यादव जिंदाबाद के नारों से सेक्टर-5 का पूरा एरिया गूंज उठा। इस मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ईडी व केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे।
ईडी के अफसरों के जाने के बाद जैसे ही विधायक देवेन्द्र यादव बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बिठा लिया। इस दौरान विधायक के चेहरे पर जीत की खुशी दिख रही थी। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि सच कभी हार नहीं सकता। उन्होंने कहा कहा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है।

लेकिन यह नहीं जानते कि कांग्रेस पार्टी ने कभी डरना नहीं सीखा। विधायक देवेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है। वहीं प्रदेश में होने जा रहे कांग्रेस के महाअधिवेशन के पहले ईडी को भेजकर महौल खराब करने का प्रयास कर रही है।