Home » देवरिया की घटना के लिए सरकार जिम्मेदार : अखिलेश

देवरिया की घटना के लिए सरकार जिम्मेदार : अखिलेश

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। देवरिया की घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पूरी की पूरी गलती भाजपा सरकार की है। फिर भी भाजपा देवरिया की घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। दोनों परिवार न्याय के लिए कई बार सरकार के अधिकारियों से मिले। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इस घटना में जिन लोगों ने न्याय नहीं किया वह दोषी है।

अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी में पत्रकारों से कहा कि बिहार में जातीय सर्वे का जो आंकड़ा आया है उससे पीडीए-पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक खुश है। आने वाले समय में देश इसे स्वीकार करेगा। और पूरे देश में भी सर्वे होगा। जो जातियां पीछे रह गयी है उन्हें न्याय मिलेगा। भाजपा में जो पीडीए के लोग हैं वे भी जातीय जनगणना चाहते हैं।

इस अवसर पर नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वो मैनपुरी के एक-एक परिवार से जुड़े थे। नेताजी ने लोकतंत्र, समाजवाद और सेक्यूरिज्म को बचाने का काम किया। वे जमीनी नेता थे। लोगों की भावनाओं को समझते थे। सुख-दु:ख में साथ रहे। इस क्षेत्र ने नेताजी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वे ऐसे नेता थे जो कभी-कभी धरती पर आते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More