Home » टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की लिगामेंट सर्जरी के एक्सपीरियंस

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की लिगामेंट सर्जरी के एक्सपीरियंस

by Bhupendra Sahu

मुंबई । ‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भले ही इन दिनों टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। आए दिन दिव्यांका त्रिपाठी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर दिव्यांका अपने लेटेस्ट वीडियो की वजह से खबरों में हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपने लिगामेंट सर्जरी की एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

बता दें कि अगस्त 2023 में दिव्यांका की त्रिपाठी लिगामेंट सर्जरी हुई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने काफी कड़ी मेहनत कर के खुद को रिकवर किया है। अपने इस सर्जरी टू फिट तक की जर्नी को दिव्यांका ने अपने हालिया वीडियो में दिखाया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने जो वीडियो शेयर किया है उसके शुरुआत में एक्ट्रेस के पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ नजर आता है। फिर यहां से एक्ट्रेस का सर्जरी फेज शुरू हो जाता है। आगे वीडियो में दिव्यांका बेड पर लेटी नजर आती हैं। उनके साथ उनके पति विवेक दहिया भी दिख रहे हैं। इसके बाद वीडियो में एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी रिकवरी दिखाई है। जहां वो कभी एक्सरसाइज तो कभी कराटे और कभी पानी में स्विमिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस एक्शन सीन भी करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस की इस पूरी वीडियो में आप उनके पति विवेक दहिया को भी उनके साथ देख पाएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More