Home » राहुल गांधी की 10 हजार किमी की यात्रा ने बनाया माहौल: अलका लांबा

राहुल गांधी की 10 हजार किमी की यात्रा ने बनाया माहौल: अलका लांबा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। इस बीच महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इंडिया गठबंधन की जीत को लेकर बयान दिया है।
अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी की 10 हजार किलोमीटर की यात्रा ने इस देश के माहौल को बदलने का काम किया है। इंडिया गठबंधन हमारा बड़ा प्रयास रहा, जो कामयाब होते हुए भी दिख रहा है।
हमने वोटों को बंटने नहीं दिया, मुद्दों पर बात की। पूरी लड़ाई देश का संविधान, देश का लोकतंत्र और देश को एक रखने की लड़ाई हमने लड़ी, जिसे हम रुझानों में जीतते हुए देख रहे हैं।
अलका लांबा ने पंजाब और दिल्ली को लेकर कहा कि पंजाब में 13 सीटें इंडिया गठबंधन की आने वाली हैं। दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी 10 सीटें इंडिया गठबंधन को आने वाली हैं।
इसके अलावा अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के नेतृत्व में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की बैठक में हमने 295 का फिगर दिया था। अब लग रहा है कि हम उसके पार जा रहे हैं। देश बड़ा बदलाव देख रहा है। 10 साल लोगों ने बहुत सहा है। उम्मीद है तूफान और तबाही थमने जा रही है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More