लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक खबर सामने आई है, जिसमें कुछ महिलाएं कांग्रेस दफ्तर पहुंच गई हैं। महिलाएं हाथ में कांग्रेस का गारंटी कार्ड लिए हुए हैं और उसे दिखाते हुए 1 लाख रुपये की मांग कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस ने जीतने पर महिलाओं को 1 लाख रुपये देने का वादा किया था।महिलाएं लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लाइन में खड़ी हैं।

यहां आई महिलाओं ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि कुछ महिलाओं को फॉर्म दिए गए थे, जो उन्होंने भर के दे दिए हैं, जबकि अधिकतर महिलाओं को फॉर्म नहीं दिए जा रहे हैं।बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को गृह लक्ष्मी योजना के तहत सरकार बनने पर 8,500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 6 सीटें जीती हैं।