Home » आया मानसून झूम के : रायपुर में गरजे बादल, इन जिलों में येलो अलर्ट…

आया मानसून झूम के : रायपुर में गरजे बादल, इन जिलों में येलो अलर्ट…

by Bhupendra Sahu

रायपुर। सूर्य की तपिश से राहत दिलाने छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। सामान्य तौर पर मानसून प्रदेश में 10 जून तक आता है। इस बार समय से पहले मानसून पहुंचा है। 8 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून सुकमा के रास्ते प्रदेश में पहुंचा है। मानसून के आते ही बस्तर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी मानसून पहुंचने के संकेत मिल चुके हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर की बात करें तो रविवार शाम तेज हवा और गरज-चमक के साथ रिमझिम फुहार पड़ी। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More