Home » भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर बड़ा मंदिर जिनालय में गूंजे जयकारे

भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर बड़ा मंदिर जिनालय में गूंजे जयकारे

by Bhupendra Sahu

रायपुर। जैन धर्म के बाइसवें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आषाढ़ शुक्ल सप्तमी 13 जुलाई आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला में भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर राजधानी के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किया गया।

मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया की आज जैन धर्म के बाइसवें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव है आज के दिन भगवान नेमीनाथ को मोक्ष पद की प्राप्ति हुई थी। इस मौके पर राजधानी के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष अभिषेक शांति धारा एवम पूजन का आयोजन किया गया। बड़ा मंदिर में सुबह 8.30 बजे सर्वप्रथम मंगलाष्ठक पाठ का प्रारंभ कर अभिषेक प्रारंभ किया गया। जल शुद्धि मंत्र पढ़ कर प्रासुक जल शुद्ध किया गया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने अभिषेक पाठ प्रारंभ कर श्रीजी की खगासन प्रतिमा को पांडुकक्षिला में चंदन केसर से श्रीकार लेखनम कर विराजमान किया गया। और सभी ने रजत कलशो के माध्यम से श्रीजी का अभिषेक किया। इसके बाद विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मंत्रोच्चार के साथ लघु शांतिधारा की गई। शांति धारा का सौभाग्य महेंद्र कुमार जैन चूड़ी वाला परिवार को प्राप्त हुआ। शांति धारा का शुद्ध वाचन राशु जैन द्वारा किया गया। शांति धारा उपरांत सभी ने समता भाव पूर्वक श्रीजी की संगीतमय आरती की। तत्पश्चात अष्ट द्रव्य से देव शास्त्र गुरु पूजन उपरांत भगवान नेमीनाथ जी की पूजा निर्वाण कांड पढ़ कर निर्वाणोत्सव मनाया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More