रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास सुनिश्चित करने के अपने सभी वादों को पूरा करेगी। हमने स्वास्थ्य, शिक्षा और हमारी नीतियों के मामले में दिल्ली को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला दिवस कार्यक्रम’ के दौरान एक सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास सुनिश्चित करने के अपने सभी वादों को पूरा करेगी। हमने स्वास्थ्य, शिक्षा और हमारी नीतियों के मामले में दिल्ली को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने महिला सुरक्षा बढ़ाने के हर संभव पहलू पर चर्चा की। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ‘वन स्टॉप सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। पूरी दिल्ली में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। प्रस्तावित महिला समृद्धि योजना के संबंध में दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक 8 मार्च को हुई, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाली महिलाओं को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली महिला समृद्धि योजना के अवसर पर एक सभा को संबोधित किया। यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी वादों में से एक थी।
