Home » मेरे लिए ससुराल गेंदा फूल 2 से जुडऩा सम्मान की बात:शगुन शर्मा

मेरे लिए ससुराल गेंदा फूल 2 से जुडऩा सम्मान की बात:शगुन शर्मा

by Bhupendra Sahu

काफी समय से धारावाहिक ससुराल गेंदा फूल का दूसरा सीजन चर्चा में है। पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। यही वजह है नए सीजन को लेकर दर्शक बेसब्र हैं। पहले सीजन की पूरी स्टारकास्ट को नए सीजन में शामिल किया गया है, लेकिन इस बार अभिनेत्री रागिनी खन्ना शो में नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह इसमें अभिनेत्री शगुन शर्मा दिखाई देंगी। उन्होंने खुद इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले सीजन की सफलता के बाद अब निर्माता ससुराल गेंदा फूल 2 के साथ शानदार वापसी करने वाले हैं। नया सीजन और धमाकेदार होने वाला है। इसका प्रसारण स्टार भारत चैनल पर होगा। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूट शुरू करने से पहले शो के सेट पर एक पूजा समारोह रखा गया था। सेट से शो की कास्ट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शो में यूं तो सभी पुराने कलाकारों ने वापसी की है, लेकिन इसक स्टारकास्ट से एक नई अभिनेत्री जुड़ गई है। इसमें अभिनेत्री शगुन की एंट्री पक्की हो गई है। निर्माताओं ने रागिनी की जगह शगुन को शो में जोड़ा है। शगुन पिछली बार धारावाहिक इश्क पर जोर नहीं में नजर आई थीं। इसके अलावा वह कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां, गंगा, इस प्यार को क्या नाम दूं और तू आशिकी में भी नजर आ चुकी हैं।
शगुन ने कहा, मैं सातवें आसमान पर हूं। मेरे लिए ससुराल गेंदा फूल 2 से जुडऩा सम्मान की बात है। जैसे ही मुझे इसकी स्क्रिप्ट दी गई, मैंने उसी पल तय कर लिया कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी। उन्होंने कहा, शो की कहानी इतनी दिलचस्प थी कि ना कहने का तो सवाल ही नहीं था। मैं शो की टीम के साथ काम करने43 के लिए बेहद उत्साहित हूं। उम्मीद है कि नए सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।
ससुराल गेंदा फूल का प्रसारण स्टार प्लस पर 1 मार्च, 2010 से शुरू हुआ था। पहले सीजन में सुधीर पांडे, अनीता कंवल, सुलभा आर्य, रागिनी खन्ना, जय सोनी, रिद्धिमा तिवारी, श्रुति उल्फत, सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आए थे। रवि ओझा शो के निर्माता-निर्देशक हैं। इस शो ने रागिनी और जय सोनी को अपार लोकप्रियता दी। उन्हें एक कपल के रूप में खूब प्यार मिला। शो का पूरा परिवार दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More