Home » ब्रेकिंग न्यूज : जामुल में भाजपा को राहत… 20 में से 10 सीटों पर भाजपा की जीत, कांग्रेस को यहां लगा झटका…

ब्रेकिंग न्यूज : जामुल में भाजपा को राहत… 20 में से 10 सीटों पर भाजपा की जीत, कांग्रेस को यहां लगा झटका…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। भिलाई नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। एक और जहां प्रदेश भर में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही थी वही नगर पालिका परिषद जामुल में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। जामुल में भाजपा ने 20 में से 10 सीट पर जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं। यहां 4 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी वहीं एक सीट पर जेसीसीजे के प्रत्याशी को जीत मिली है। जामुल से पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर सहित सभी प्रमुख चेहरों ने चुनाव जीत लिया हैं। वहीं भाजपा के बागी दो निर्दलीय भी चुनाव जीत गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जामुल में भाजपा का अध्यक्ष बन जाएगा।

इधर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के 6 नगर पंचायतों में जीत दर्ज कर ली है कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत कोंटा नगर पंचायत, नरहरपुर नगर पंचायत, भोपालपटनम नगर पंचायत, मारो नगर पंचायत, भैरमगढ़ नगर पंचायत व प्रेम नगर में कांग्रेस को जीत मिली है। भोपाल पट्नम में जहां कांग्रेस ने भाजपा को क्लीनस्वीप किया है वहीं कोंटा में भी कांग्रेस को 14 सीटों पर जीत मिली है। इस जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का महौल है।

भिलाई में भी कांग्रेस को बढ़त

इधर भिलाई निगम में भी कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। भिलाई के 70 सीटों में से कांग्रेस को 30 में और भाजपा को 27 सीटों पर अहम बढ़त है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी 13 वार्डों में आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार भिलाई चरोदा के 40 में से 22 वार्डों में कांग्रेस व 14 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं। इसके अलावा रिसाली के 40 में से 16 में कांग्रेस व 16 में भाजपा आगे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More