Home » ब्रेकिंग : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस सुप्रीमो…

ब्रेकिंग : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस सुप्रीमो…

by Bhupendra Sahu

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के नए अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इस पद के लिए केरल के कांग्रेस लीडर शशि थरूर व खड़गे के बीच मुकाबला था। इसमें वरिष्ठता युवा जोश पर भारी पड़ गई। मल्लिकार्जुन खड़गे को 8000 वोट मिले और थरुर को महज 1020 लोगों का समर्थन मिला। इसके साथ ही 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का नेता अध्यक्ष के रूप में मिला है।

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया। सुबह 10 बजे से कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर में वोटों की गिनती शुरू हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने वोट किया था। दोपहर 1:30 बजे तक वोटो की गिनती पूरी होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसके 24 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ जब पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे। यही नहीं कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुआ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More