Home » मोलक्की के दूसरे सीजन से विधि यादव करेंगी टीवी डेब्यू, जल्द प्रसारित होगा शो

मोलक्की के दूसरे सीजन से विधि यादव करेंगी टीवी डेब्यू, जल्द प्रसारित होगा शो

by Bhupendra Sahu

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने जा रहा शो मोलक्की- रिश्तों की अग्निपरीक्षा के जरिए सोशल मीडिया स्टार विधि यादव टेलीविजन पर डेब्यू कर रही हैं। अभिनेता आशीष कपूर भी शो में मुख्य भूमिका निभाएंगे। शो की कहानी भूमि (विधि) के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक कलाकार बनाना चाहती है। यह एक ऐसी महिला के संघर्ष की कहानी है, जिसके सारे सपने तब बिखर जाते हैं जब उसे बिना मर्जी के शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

शो में शामिल होने पर उन्होंने कहा, इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह शो एक दुल्हन खरीदने के प्रासंगिक और सोचने पर मजबूर कर देने वाले मुद्दे पर प्रकाश डालता है। विधि और आशीष के अलावा शो में विवान मुद्गल, शहाब खान, अंकित व्यास, पियाली मुंशी और भव्य सचदेवा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म ने दूसरे सीजन का निर्माण किया है।
कौन हैं विधि यादव?

विधि एक भारतीय सोशल मीडिया स्टार हैं। वह अपने चाहने वालों के बीच रील्स और डांस वीडियो बनाने के लिए जानी जाते हैं। भारत में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। केवल इंस्टाग्राम पर ही उनके 32 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। विधि मुंबई की रहने वाली हैं। वह एक मशहूर सोशल मीडिया स्टार होने के अलावा मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More