Home » CG में शुरू हुआ Vishnu Deo Sai का राज… मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, दो उपमुख्यमंत्री भी बने

CG में शुरू हुआ Vishnu Deo Sai का राज… मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, दो उपमुख्यमंत्री भी बने

by Bhupendra Sahu

रायपुर। भाजपा नेता विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री भी हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। अरुण साव और विजय शर्मा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। कार्यक्रम के लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड में तीन अलग-अलग मंच बनाये गये थे।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री  रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री  माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं श्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद श्री ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More