Home » राज्य की 10 सीटों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस की जीत

राज्य की 10 सीटों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस की जीत

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को फिर एक बार करारी शिकस्त दी है। भाजा ने प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 पर अपनी जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस एक ही सीट पर जीत पाई है।
लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर भले की भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नही रहा किंतु छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा की झोली में 11 में से 10 सीटें डाल दी। मंगलवार 4 जून की सुबह से शुरू हुई मतगणना में भाजपा के उम्मीद़वार सुबह से ही कांग्रेस प्रत्याशियों से बढ़त बनाकर चलते रहे। दोपहर तक लगभग तय हो गया था कि भाजपा को प्रदेश में 10 सीटेें मिलने वाली है। वहीं कांग्रेस को एकमात्र लोकसभा सीट कोरबा बढ़त मिलती रही जहां से ज्योतसना महंत चुनाव मैदान में थी। कहा जा सकता है ज्योतसना महंत अपनी सीट बचाने में कामयाब रही। वही कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल,ताम्रध्वज साहू,कवासी लखमा,शिव डहरिया,देवेन्द्र यादव को भी हार का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल को भाजपा के संतोष पांडे ने हराया। कहीं-कहीं ऐसा लगा कि कांग्रेस भाजपा को टक्कर दे रही है पर शाम होते – होते भाजपा प्रत्याशियों ने अपराजेय बढ़त बना ली और देर शाम तक प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया। वहीं कांग्रेस को एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा।
1. सरगुजा लोकसभा से भाजपा के चिंतामणि महाराज, कांग्रेस की शशि सिंह से 60000 वोट से जीतेे।
2. जांजगीर चांपा लोकसभा से भाजपा की कमलेश जांगड़े, कांग्रेस के शिव डहरिया से 60000 वोट से जीती।
3. राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा के संतोष पांडे,कांग्रेंस के भूपेश बघेल से 44435 वोट से जीते।
4. दुर्ग लोकसभा से भाजपा के विजय बघेल,कांग्रेस के राजेन्द्र साहू से 437000 वोट से जीते
5. रायपुर लोकसभा से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय से 558005 वोट से जीते।
6. महासमुंद लोकसभा से भाजपा की रूप कुमारी चौधरी कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से 135000 वोट से जीती।
7. रायगढ़ लोकसभा से भाजपा के राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की मेनका देवी सिंह 240391 वोट से हराया।
8. बिलासपुर लोकसभा से भाजपा के तोखन साहू ने कांग्रेस के देवेन्द्र यादव को हराया।
9. बस्तर लोकसभा से भाजपा के महेश कश्यप ने कांग्रेस के कवासी लखमा को हराया।
10. कांकेर लोकसभा से भाजपा के भोजराज नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया।
11. कोरबा लोकसभा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने भाजपा की कद्दावर नेत्री सरोज पांडे को हराया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 19 अप्रेल को बस्तर की सीट पर हुई वोटिंग के बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग हुई थी।
000

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More